सोना इस हफ्ते ₹3,000 तक सस्ता, 10 ग्राम का भाव ₹1.46 लाख के करीब; चांदी में भी गिरावट

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर 2026 । त्योहारी सीजन के बीच सोना खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अक्टूबर के मध्य में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की गई। रिपोर्टों के मुताबिक, तीन दिनों के भीतर 24 कैरेट सोना करीब ₹3,000 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ और इसका भाव लगभग ₹1.46 लाख के स्तर पर पहुंच गया। चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। हालांकि, अलग-अलग शहरों, बाजारों और कीमत तय करने वाले स्रोतों के कारण सोने के भाव में अंतर हो सकता है।

सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड के दाम 3,004 रुपए गिरकर 1.46 लाख रुपए आ गए है। इसे पहले ये बीते हफ्ते यानी 9 अक्तूबर को 1.49 लाख रुपए पर था।

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 2.21 लाख रुपए से गिरकर 2.11 लाख रुपए पर आ गए हैं। यानी इसकी कीमत में 10,191 रुपए की कम हुई है।

तीन दिनों में करीब ₹3,000 की गिरावट

सोने की कीमतों में आई गिरावट ने उन ग्राहकों को राहत दी है, जो शादी-ब्याह या त्योहारों के लिए गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं। 14 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों में 24 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹1.46 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया था। रिपोर्ट में तीन दिनों के दौरान करीब ₹3,000 की गिरावट का उल्लेख किया गया।

हालांकि, 17 अक्टूबर को उपलब्ध खुदरा दरों में दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब ₹1,47,580 प्रति 10 ग्राम और मुंबई सहित कई अन्य शहरों में लगभग ₹1,47,430 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इसलिए खरीदारी से पहले ताजा स्थानीय भाव की जांच करना जरूरी है।

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 13,319 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं, चांदी 20,108 रुपए सस्ती हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए था, जो अब 1.47 लाख रुपए पहुंच गया है।

वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो 2.10 लाख रुपए हो गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.